{"_id":"6ab0326fe62df807710ceeb7","slug":"himuda-inspected-land-for-residential-projects-from-una-to-kangra-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-209125-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊना से कांगड़ा तक हिमुडा ने जांची\nआवासीय परियोजनाओं की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊना से कांगड़ा तक हिमुडा ने जांची आवासीय परियोजनाओं की जमीन
Mon, 21 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। ऊना से कांगड़ा तक प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद के बीच रविवार को हिमुडा (हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण) की टीम ने चार प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।
हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा की अगुवाई में अधिकारियों ने जमीन की स्थिति के साथ सड़क संपर्क, पानी-बिजली की उपलब्धता, भूमि दस्तावेज और परियोजनाओं की व्यवहार्यता से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की।
टीम ने रक्कड़, अंब, गगरेट-होशियारपुर मार्ग और कांगड़ा के सकोह-डेहरी में प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। रक्कड़ में सस्ती आवासीय कॉलोनी की संभावना को लेकर जमीन देखी गई, जबकि अंब में भूमि की स्थिति और संभावित उपयोग का आकलन किया गया।
विज्ञापन
गगरेट-होशियारपुर मार्ग के समीप विकास की संभावनाएं परखी गईं। सकोह-डेहरी में कांगड़ा हवाई अड्डे और फोरलेन से संपर्क को देखते हुए प्रस्तावित परियोजना के लिए जमीन की उपयुक्तता जांची गई। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध सुविधाओं और अन्य जरूरी पहलुओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण दल में निदेशक अभियंता राजेश बन्याल, निदेशक जितेंद्र चंदेल, कार्यकारी निदेशक सुरेश सिंघा, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।