फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   heavy rain in hamirpur

भोरंज तहसील कार्यालय में घुसा पानी, हमीरपुर में सीवरेज चैंबर उखड़ा

Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in hamirpur
तहसील कार्यालय भोरंज में घुसे बारिश के पानी को बाहर निकालता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में वीरवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। टौणीदेवी तहसील के तहत पहाड़ी के दरकने से सारा मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे टौणीदेवी-कक्कड़ सड़क पर यातायात कई घंटे तक बंद रहा। हमीरपुर के प्रतापनगर में भी सड़क पर पानी जमा हो गया जो बाद में लोगों के घरों के अंदर घुस गया। भोरंज तहसील कार्यालय के लिपिक कक्ष में भई बारिश का पानी घुस गया। जिसे कर्मचारी स्वयं निकालने लग पड़े।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला मुख्यालय में बस अड्डे के समीप एक सीवरेज चेंबर ठीक करने के बाद वीरवार को दूसरा चेंबर उखड़ गया और गंदगी सड़क पर बहने लगी। ऐसे में साथ लगते दुकानदारों और अन्य राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ लोगों ने तो इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाली।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डे के बाहर फुटपाथ बनाने के लिए उखाड़ी गई नाली से बारिश का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहा। सीवरेज लीकेज के कारण इस नाली में गंदगी भी बही। बारिश के कारण जिलाभर के कई क्षेत्रों में मक्की की फसल भी बरबाद हुई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित अन्य व्यापारियों और दुकानदारों के लिए यह बारिश गर्मी से राहत देने के साथ उनके धंधे को घाटा दिलाने वाली साबित रही। सुबह ही तेज बारिश से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बारिश के कारण जिला मुख्यालय का बाजार भी सूना ही रहा। इससे व्यापारियों की रोजाना आमदन पर भी प्रभाव पड़ा। इसके अलावा कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, काम पर जाने वाले मजदूरों, दिहाड़ीदारों या अन्य नौकरीपेशा लोगों को बारिश में घरों से बाहर निकलना आफत बन गया। सुबह लोग भीगते हुए अपने कार्यस्थल पहुंचे। कई जगह बीच-बीच में बिजली के कट भी लगते रहे। जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। तहसीलदार भोरंज अमर सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में कार्यालय में पानी आए दिन घुस जाता है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed