फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heart patients undergoing treatment reached the second floor with the help of attendants.

Hamirpur (Himachal) News: तीमारदारों का सहारा लेकर दूसरी मंजिल पर पहुंच इलाज करा रहे दिल के मरीज

Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी सेवा को दूसरी मंजिल में शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को दूसरी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लिफ्ट तक की सुविधा न होने से गर्भवती महिलाएं, दिल के मरीज तीमारदारों का सहारा लेकर दूसरी मंजिल तक पहुंच रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों निक्कू राम, अजय, संजय, सुनील, जोनी, संजीव, राजकुमार, सन्नी, जयलाल आदि ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 के बीच ओपीडी है। अस्पताल में प्रतिदिन हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिलों से मरीज स्वास्थ्य सुविधाएं पाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाएं न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नादौन अस्पताल में नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा हुआ है। प्रत्येक अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रथम मंजिल पर होती है ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नादौन अस्पताल में इसके विपरीत कार्य हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
बीएमओ नादौन केके शर्मा ने कहा कि ओपीडी सेवा के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा, ताकि अस्पताल में मरीजों को इलाज कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed