फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

क्रोना की लड़ाई को लड़ने आगे आई समाज सेवी संस्थाएं

Tue, 07 Apr 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
health
बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल अपने वेतन का चेक एसडीएम प्रदीप कुमार को भेंट करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज/बड़सर/नादौन(हमीरपुर)। भोरंज के युवक मंडल करहा ने समाज सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है। युवक मंडल के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने विधायक कमलेश कुमारी से आग्रह किया कि वे युवक मंडल के माध्यम से डेढ़ सौ सैनिटाइजर लोगों को देना चाहते हैं। उन्हें विधायक ने बताया कि वे प्रशासन के माध्यम से एसडीएम भोरंज को सैनिटाजर दे सकते हैं। इस पर उन्होंने एसडीएम अमित कुमार शर्मा को डेढ़ सौ सैनिटाइजर भेंट किए। स्थानीय लोगों द्वारा एकत्रित धनराशि का ड्राफ्ट भी एसडीएम के माध्यम से पीएम केयर को भेजा। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य अजय विशिष्ट व महिला मोर्चा सदस्य पुष्पा ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सधरियाण पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से 100 गरीब परिवारों और प्रवासी मजदूरों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए राशन बैंक बनाया है। राशन बैंक के लिए आलू का टेंपो जब मैहरे उनके आवास पर पहुंचा तो उन्होंने उसे अनलोड करने में मदद दी। उन्होंने आलू का टेंपो मंगवाया था लेकिन उसे अनलोड करने के लिए जब लेबर नहीं मिली तो विधायक ने खुद ही उसे अनलोड करने में मदद की। लखनपाल ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को आपदा के समय सहायता करने के लिए उन्होंने राशन बैंक बनाया है। इसमें जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

महावीर की जयंती के उपलक्ष्य पर जैन समुदाय के लोगों ने नादौन क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान लगाए पुलिस नाकों पर जाकर पुलिस कर्मचारियों तथा कर्मचारियों को फल भेंट किए। समाजसेवी महेंद्री जैन, आशीष जैन, नवीन जैन और संदीप जैन ने बताया कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर आपदा की घड़ी में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनको महावीर जयंती पर फल भेंट करके उनका धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed