{"_id":"5e8ca0018ebc3e7741395f06","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml329816073","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधान बलवंत ने खुद संभाला कोरोना के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रधान बलवंत ने खुद संभाला कोरोना के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
बजूरी दुल्हेड़ा के प्रधान घर-घर जाकर दवाई का छिड़काव करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की बजुरी दुल्हेड़ा पंचायत के प्रधान बलवंत धीमान ने कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में खुद ही मोर्चा संभाल रखा है। पंचायत प्रधान पिछले एक सप्ताह से खुद ही सोडियम हाईड्रोक्लोराइड का छिड़काव स्कूलों, मंदिरों और घरों में खुद कर रहे हैं ताकि पंचायत पूरी तरह से सैनिटाइज हो जाए। यही नहीं, अकेले निकलकर लोगों तक मास्क व सैनिटाइजर पहुंचाने का जिम्मा भी उठा रहे हैं।
पंचायत के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जागरूकता अलख जगा रहे हैं। समाजसेवक के तौर पर भी अपनी पहचान रखने वाले बलवंत ने अपने क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की भी एक सूची तैयार कर रखी है जिन्हें निशुल्क राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। इस मुहिम में पंचायत के युवाओं का इनको भरपूर सहयोग मिल रहा है। बलवंत धीमान की इस कोशिश की ग्रामीण जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घर-घर जाकर खुद ही छिड़काव करना तो सराहनीय है ही, साथ ही उन्हें सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक करना भी काबिले तारीफ है। लोगों का कहना है कि अन्य पंचायत प्रधानों को भी सीख लेनी चाहिए ताकि कोरोना के खिलाफ इस जंग में देश की जीत हो सके।
---