{"_id":"605e25ba8ebc3edbef0a902c","slug":"hardware-store-burnt-to-ashes-in-sullagwan-loss-of-millions-hamirpur-hp-news-sml36562938","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगवान में हार्डवेयर की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलगवान में हार्डवेयर की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
सुलगवान में जली हार्डवेयर की दुकान।
- फोटो : Hamirpur-HP
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत भलवानी के सुलगवान बाजार में एक हार्डवेयर की दुकान जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार को करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रात को दुकान से आग की लपटें उठतीं देख स्थानीय लोगों ने मालिक को सूचना दी।
ग्रामीण और दमकल विभाग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, सारा सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि, साथ लगते भवनों व दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। दुकान मालिक रमेश चंद पुत्र चुन्नी लाल ने बताया कि दुकान वीरवार रात आठ बजे के करीब बंद कर दी थी। आग लगने से दुकान के अंदर रखा हार्डवेयर का सामान, गेहूं, मक्की, दालें इत्यादि जलकर राख हो गई हैं।
रमेश ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान शाम 8 बजे बंद कर वह घर चला गया, लेकिन रात को 12 बजकर 20 मिनट के करीब आग लगने की सूचना लोगों ने उन्हें दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सब कोशिशें नाकाम रहीं। अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में लगी आग ऊपरी मंजिल पर भी पहुंच गई थी। जहां भी सामान जला है। ग्राम पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि वह मौके पर गए थे। प्रशासन की तरफ से एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा, कानूनगो धर्म चंद, पटवारी वासु देव ने मौका देख लिया है। भोरंज एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि आग लगने का आरंभिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली बोर्ड को इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित को पचास लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी।