फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur corona free

हमीरपुर जिला कोरोना मुक्त, कैसे हुए दोनों संक्रमित, बना है पहेली

Fri, 01 May 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 पॉजिटिव महिला और पुरुष की दूसरी सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला हमीरपुर कोरोना मुक्त हो गया है। 17 अप्रैल को हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी एक पंचायत में रहने वाले प्रवासी ठेकेदार की पत्नी और नादौन उपमंडल में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को रेंडम सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद दोनों को पंद्रह दिन तक राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। इस दौरान दोनों कोविड-19 के मरीजों के परिजनों के 13 सदस्यों के 18 अप्रैल को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। लेकिन दोनों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव निकली।
विज्ञापन

सात दिन के बाद परिजनों के दूसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, जिसमें भी परिजन सुरक्षित निकले। कोरोना पॉजिटिव लोगों की पंचायतों को बफर और कंटनेमेंट जोन में शामिल कर जिला और पंचायतों को सील किया गया। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत करीब 550 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। लेकिन इन सभी सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव निकली। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के मदद से दोनों कोरोना संक्रमित लोगों की यात्रा एतिहास का रिकॉर्ड खंगाला। लेकिन कोई भी यात्रा इतिहास नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 206 लोगों के सैंपल भी लिए। लेकिन यहां भी प्रशासन को कोई कामयाबी नहीं मिली। महिला और पुरुष दोनों कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आए, इसका पता लगाने के लिए प्रशासन ने स्रोत को ढूंढने के लिए खूब पसीना बहाया। लेकिन पंद्रह दिन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के हाथ खाली हैं। अमर उजाला ने 18 अप्रैल, 19, 21 और 22 अप्रैल से लेकर अब तक लगातार इस मामले को प्रमुखता से उठाया है। जिला और प्रदेश की जनता अभी भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि हमीरपुर के दोनों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आए। चूंकि कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ कंटनेमेंट जोन में शामिल नगर परिषद हमीरपुर और छह पंचायतों के लोग लॉकडाउन में पूरी तरह चौदह दिन तक अपने घरों में कैद रहे हैं। वहीं मेडिकल साइंस के लिए यह दोनों मामले दो सप्ताह के बाद भी पहेली बन गए हैं। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा और राधा कृष्णन राजकीय मेडिककल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि हमीरपुर के दोनों कोरोना संक्रमित लोगों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। दोनों लोग कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आए, इसकी जांच चली हुई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed