फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gurus honored across the district, paid tribute to Dr. Radhakrishnan

जिलाभर में गुरुओं को किया सम्मानित, डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित

Sun, 05 Sep 2021 08:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Gurus honored across the district, paid tribute to Dr. Radhakrishnan
रोटरी क्लब हमीरपुर के पदाधिकारी शिक्षक डा. तिलत राज शर्मा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को शिक्षक दिवस पर गुरुओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने एमआईटी बणी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें करीब 400 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सौ अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान समारोह में इलाके के हजारों लोगों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर मुकेश पाठक ने उपस्थित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का समाज के उत्थान में बेहतर योगदान रहा है। शिक्षक ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला बराड़ा के अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर पात्र विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन बांटे। मुख्याध्यापक केवल ठाकुर ने कहा कि स्टाफ ने स्थानीय जनता के सहयोग से सरकार के अभियान बच्चों का सहारा फोन हमारा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक दिवस पर 40 हजार रुपये के स्मार्ट फोन भेंट किए। इसमें स्थानीय लोगों राजेश एवं कविता ठाकुर, सेवानिवृत्त कर्नल पृथ्वी चंद, समाजसेवी एवं व्यवसायी विजय बहल का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

रोटरी क्लब हमीरपुर ने शिक्षक दिवस पर छह शिक्षकों को सम्मानित किया। डीएवी स्कूल भड़ोली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ अध्यापक दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्किड़यार में भी शिक्षक दिवस मनाया। आदर्श राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटाहनी के सीएचटी जोगिंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस पर गरीब बच्चों को सात मोबाइल फोन दान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद खंड नादौन के सभी संस्कृत अध्यापकों ने सेवानिवृत्त हुए तीन अध्यापकों विजय कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा और रमेश चंद रणौत को शिक्षक दिवस पर टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर वंदन एवं अभिनंदन समारोह में हमीरपुर जिला के प्रख्यात शिक्षाविदों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed