फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   girl learning the tricks of self defence

छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग के सौजन्य से जिले के 30 स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। स्कूलों में सुबह और शाम के समय दो घंटे के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविरों में 15 महिला और पुरुष जवान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं। प्रशिक्षण 12 दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशालाओं में किया जा रहा है।
विज्ञापन


30 स्कूलों में 18 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तीन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक और 9 हाई स्कूल शामिल हैं। इनमें नवमी और दसवीं कक्षा की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर खतरियां, बधाणी, गलोड़, बटराण, कश्मीर, अप्पर हड़ेटा, लोअर हड़ेटा, सोहारी, समताणा, ताल, महल, बोहणी, लदरौर, सेरा, बदारन, चौरी, रंगड़, पटलांदर, कन्या स्कूल बाहन्वी, कन्या स्कूल धनेटा, हाई स्कूल हथोल, हाई स्कूल कंज्याण, प्लाह ब्राह्मणा, बफड़ीं, ख्याह, चौकी, खुथड़ी, चमियाणा, बनाल, कनेरड़ में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
ये पुलिस जवान सीखा रहे आत्मरक्षा के गुर
एचएचसी रविंद्र कुमार, एचएचसी संतोष कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल इंदू बाला, कांस्टेबल मिलन कुमारी, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल रेखा देवी, कांस्टेबल राजकुमारी, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल सरोज, कांस्टेबल सुजाता, कांस्टेबल वंदना, कांस्टेबल किरण और कांस्टेबल पूजा आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं।

....
छात्राएं आपात स्थिति में अपनी रक्षा स्वयं कर सकें, इसके लिए स्कूलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है। 12 दिन तक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
-अजय सिंह बौद्ध, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed