{"_id":"5e4ec7c28ebc3ef2aa7cdb0f","slug":"girl-illiged-brother-hamirpur-hp-news-sml325080155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक लड़की ने अपने चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की हैं। लड़की ने बताया कि मैं किसी शादी में गई थी। शादी से रात करीब 12:30 बजे परिवार के साथ अपने घर आई, उसी दौरान चचेरा भाई उसके घर पर आया और उससे पानी मांगा।
पानी पिलाने के बाद उसने कहा कि मेरे पास टॉर्च नहीं है तो तुम मुझे अपने फोन की टॉर्च से मेरे घर तक छोड़ दो। वह अपने चचेरे भाई को उसके घर तक छोड़ने के लिए चली गई। लेकिन, कुछ ही दूरी के बाद उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। यह सारी घटना लड़की ने अपने परिजनों को बताई। उसके उपरांत चचेरे भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी व मेरी छोटी बहन के साथ भी गलत हरकतें करने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि लड़की की शिकायत पर महिला थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।