{"_id":"60e6feae8ebc3ec2061da480","slug":"gausadan-was-made-a-junkyard-in-sujanpur-people-upset-hamirpur-hp-news-sml376199267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में गौसदन को बना डाला कबाडख़ाना, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में गौसदन को बना डाला कबाडख़ाना, लोग परेशान
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बेसहारा पशुओं के लिए सहारा बनने से पूर्व ही गोसदन को नगर परिषद ने कबाड़खाना बना दिया है। गोसदन को अब कबाड़ रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आसपास के घरों का वातावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की बात कही है। लोगों मोहन राम, दौलत सिंह, परमिंद्र, रमेश ने कहा है कि गंदगी और प्रदूषित हवा से कोई बीमारी फैली तो नगर परिषद सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार होगी।
नगर परिषद सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर सात में खडोला खड्ड के पास 10 लाख रुपये से आवारा पशुओं के लिए गोसदन का निर्माण किया जा रहा है। पांच वर्ष में निर्माण कार्य पूरा न होने के बाद नगर परिषद ने यहां कबाड़ रखना शुरू कर दिया है। अब प्लास्टिक की बदबू फैल रही है। उधर, नगर परिषद के वार्ड नंबर सात के पार्षद और उपाध्यक्ष पवन कुमार ने भी नगर परिषद की व्यवहार पर नाराजगी जताई है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान ने कहा जल्द समस्या का समाधान होगा।