{"_id":"69308f6dc29b7070f40a178c","slug":"garbage-collection-vehicles-plying-in-the-city-without-number-plates-have-now-been-put-on-hold-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-175571-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना नंबर प्लेट के शहर में दौड़ रही कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर अब लगी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना नंबर प्लेट के शहर में दौड़ रही कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर अब लगी ब्रेक
Thu, 04 Dec 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के मुख्य बाजार में एक वर्ष तक बिना नंबर प्लेट के कचरा उठा रही गाड़ियों पर अब ब्रेक लग गई है। नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को पत्र जारी कर दिया है कि जब तक गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं लगती है, तब तक गाड़ियों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
नगर परिषद की ओर से सफाई का टेंडर आवंटित करने के बाद संबंधित ठेकेदार को गाड़ियां चलाने के निर्देश दिए गउ थे, ताकि शहरभर के वार्डों में कचरा उठाने का कार्य हो सके। हैरत की बात यह है कि यह गाड़ियां पिछले एक वर्ष से बिना नंबर के ही शहरभर में कूड़ा कचरा एकत्रित कर रही थीं, लेकिन किसी भी अधिकारी व विभागीय टीम ने गाड़ियों की नंबर प्लेट की ओर ध्यान नहीं दिया और न ही गाड़ियों का कोई चालान हुआ है।
शहर के नौ वार्डों के लिए नगर परिषद की ओर से ठेकेदार से तीन गाड़ियां व उनके चालक हायर किए हैं। करीब एक वर्ष पूर्व इन तीनों गाड़ियों को स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया है। गाड़ियों में गीला व सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए प्रावधान किया है। अब गाड़ियों के खड़े होने से शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए ट्रैक्टर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
मामले में संबंधित ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही गाड़ियों में नंबर प्लेट लगाने का कार्य होगा। वैकल्पिक तौर पर शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए ट्रैक्टर का प्रावधान कर दिया गया है। -तिलक राज, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर