फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   festival

12 अगस्त को सुबह 7:06 बजे से पहले रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

Mon, 08 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी 11 और 12 अगस्त को है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा इस बात को लेकर लोगों में संशय है।
विज्ञापन

जौह गांव के पंडित संजीव शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा 11 अगस्त वीरवार को सुबह 10:38 बजे से शुरू होगी और 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। 11 अगस्त को सुबह से लेकर रात आठ बजकर 53 मिनट तक भद्रा काल का साया होने के कारण कुछ लोग 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की बात कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को चंद्रमा मकर राशिस्थ एवं भद्रा पाताललोक में होने से भी भद्रा परिहार होगा। इसलिए 11 अगस्त को भद्रा के बाद प्रदोषकाल में रात 8:53 से 9:50 बजे भी रक्षा बंधन मनाया जा सकता है। रात को रक्षाबंधन मनाने का प्रचलन नहीं है।
विज्ञापन

पंडित संजीव शर्मा ने बताया कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में प्राचीनकाल से ही उदय व्यापिनी पूर्णिमा के दिन प्रात: काल को ही रक्षाबंधन पर्व मनाने प्रचलन है। इसलिए 12 अगस्त को सुबह 7:06 बजे से पहले राखी बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed