फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fear of Accidents Due to Uprooted Roadside Drains

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे उखाड़ी नालियाें से हादसे का डर

Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fear of Accidents Due to Uprooted Roadside Drains
नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे से भोटा एनएच 503ए के किनारे उखाड़े गए पत्थर के स्लैब। संवाद
बड़सर। नगर पंचायत बड़सर के अंतर्गत मैहरे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए पर विभाग द्वारा उखाड़ी गई नालियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई हैं। सड़क किनारे बनी नालियों पर बिछाए गए स्लैब हटाए जाने के बाद ये नालियां खुली पड़ी हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

दिन के समय लोग किसी तरह सावधानी से निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह खुली हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार विभाग ने नालियों की सफाई या निर्माण कार्य के चलते स्लैब हटाए थे, लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां कई छोटे हादसे भी हो चुके हैं, इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए यह स्थिति और अधिक खतरनाक बन गई है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों को ढकने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे से भोटा एनएच 503ए के किनारे उखाड़े गए पत्थर के स्लैब। संवाद

नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे से भोटा एनएच 503ए के किनारे उखाड़े गए पत्थर के स्लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed