Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers' union aims to add two lakh new members in three years

Hamirpur (Himachal) News: किसान संघ का तीन साल में दो लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' union aims to add two lakh new members in three years
भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश की बिझड़ी में आयोजित प्रतिनिधि सभा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ए
बिझड़ी (हमीरपुर)। भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 से 2030 तक के कार्यकाल में प्रदेशभर में दो लाख नए सदस्य जोड़ेगा। संगठन के विस्तार को लेकर बिझड़ी में आयोजित दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस लक्ष्य पर मंथन के बाद सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

इसके तहत 12 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रदेश के प्रत्येक गांव में ग्राम समितियों के गठन और सभी जिलों व विकास खंडों में संगठन को मजबूत करने की योजना भी बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की, जबकि भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, हिमाचल प्रदेश प्रभारी सुशीला बिश्नोई, प्रांत प्रचारक संजय कुमार और प्रदेश महामंत्री उमेश सूद सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रदेशभर से करीब 200 प्रतिनिधि पहुंचे। दो दिवसीय बैठक में किसान हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने गांव स्तर तक संगठन का मजबूत ढांचा तैयार करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति भी बनाई गई।

राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का प्रस्ताव रखा
बैठक में किसानों को राजस्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा डिजिटल माध्यम से मिलने वाली किसान सुविधाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने किसान हितों की रक्षा और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर लागू करने का संकल्प लिया गया।

भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश की बिझड़ी में आयोजित प्रतिनिधि सभा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ए

भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश की बिझड़ी में आयोजित प्रतिनिधि सभा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed