{"_id":"fb405d62684d4b1b955931f90add2d44","slug":"encroachment-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने डेढ़ दर्जन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने डेढ़ दर्जन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्य बाजार में नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद के नुमाइंदे ने अतिक्रमण हटाया है। अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी धारकों को सड़क पर सामान न सजाने की कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा है। उपायुक्त के आदेशानुसार नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में नप नुमाइंदों और पुलिस ने शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी धारक सड़क पर सामान सजाए हुए पाए गए। हालांकि अतिक्रमण अधिक नहीं था। इसके चलते नायब तहसीलदार ने सभी दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी धारकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है। इतना ही नहीं दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर प्रशासन द्वारा सामान जब्त करने और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए जल्द ही प्रशासन औचक निरीक्षण करेगा। उन्होंने सभी कारोबारियों से अतिक्रमण को रोकने के लिए सहयोग की अपील की है। उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी विजय शर्मा का कहना है कि दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकाें को कड़ी हिदायत दी गई है। अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन