फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electric wires stuck with mixer loaded in truck, four poles broken, jam created

Hamirpur (Himachal) News: ट्रक में लदे मिक्सर से फंसे बिजली के तार, चार खंभे टूटे, लगा जाम

Sun, 01 Dec 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Electric wires stuck with mixer loaded in truck, four poles broken, jam created
नादौन ज्वालामुखी एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से टूटा बिजली का खंभा और बिजली के तार। संवाद
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत नादौन-ज्वालामुखी एनएच पर शाम चार बजे के करीब बढ़ा हादसा होते-होते टला। उप डाकघर के निकट शनिवार शाम करीब चार बजे बड़ा मिक्सर लादकर ले जा रहा एक ट्रक बिजली लाइनों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

ट्रक में तार फंसने से उप डाकघर से लेकर लेबर चौक तक चार बिजली पोल टूट गए। इससे हाई पावर बिजली लाइनेें टूटकर सड़क पर बिछ गईं। हादसे की चपेट में एक अन्य ट्रक तथा स्कूटी चालक भी आ गए। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए ट्रक चालक जगतार सिंह ने कहा कि वह ऊना से नादौन के लिए सामान लेकर आ रहा था कि लेबर चौक के पास अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचते ही जैसे उसने ब्रेक लगाई तो एक ट्रक पीछे से आ रहा था। इस ट्रक पर बड़ी मिक्सर मशीन लादी गई गई थी। अधिक ऊंचाई होने के कारण मशीन में बिजली की लाइन उलझ गई, जिसका ट्रक चालक को पता नहीं चला और वह उसे लाइन को खींचते हुए आगे की ओर बढ़ गया। इस कारण एक-एक करके सड़क किनारे लगे चार बिजली के खंभे टूट गए। इनमें से एक खंभा लाइनों सहित ट्रक पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब लाइन नीचे गिर रही थीं तो एक स्कूटी चालक उसके ट्रक के पास ही लाइनों की चपेट में आकर गिर गया, साथ ही खड़ी एक गाय भी लाइन की चपेट में आई और उन्हें करंट भी लगा। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने तुरंत ट्रक को साथ लगते एक खेत की ओर घुमाकर खड़ा कर दिया। इस घटना के कारण कुछ देर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार और उनकी टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।


कोट
लापरवाही से ट्रक चलाने के आरोप में ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शाम करीब चार बजे हुआ यह हादसा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकता था, क्योंकि इस समय स्कूलों में छुट्टी होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की संख्या बहुत अधिक रहती है, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
अक्षय कुमार, एसडीओ, बिजली बोर्ड, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed