फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dussehra celebration in hamirpur

हमीरपुर में धूमधाम से मनाया दशहरा, धू-धू कर जले रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

Thu, 06 Oct 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
dussehra celebration in hamirpur
dussehra celebration in hamirpur
बिझड़ी/नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में बुधवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाभर में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। जिला के प्रसिद्ध शिवपुरी धाम समताना में सौ-सौ फीट के पुतले जलाए गए। मंदिर में आयोजित दशहरा महोत्सव में अतिरिक्त जिलाधीश जितेंद्र सांजटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा, डीएसपी बड़सर शेर सिंह, समेत स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिलाधीश जितेंद्र सांजटा ने रिबन काटकर दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करके मंदिर की परिक्रमा की। शिवपुरी धाम समताना के आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन ने बताया मंदिर में दो वर्षों के उपरांत इतने बड़े स्तर पर दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया बुधवार शाम छह बजे भगवान राम की कमान से निकला तीर रावण की नाभी में लगा और रावण धू-धू कर जला। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए गए। दशहरा महोत्सव पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए शिवपुरी धाम समताना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गाडिय़ां लेकर पहुंचे थे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस चौकी प्रभारी बिझड़ी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई थी और ट्रक ट्रैफिक व्यवस्था ठीक ठाक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नादौन में दिन के समय रामलीला के मंचन के बाद शाम को रावण दहन किया गया। जिसमें एसपी हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। वहीं एसडीएम नादौन विजय धीमान बतौर विशेष के रूप अतिथि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में रावण दहन हुआ। इसके अलावा सुजानपुर समेत जिलाभर में लोगों ने गांवों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए। इसके साथ ही बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed