फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drug addiction is the biggest challenge for society: Bhagat

नशा समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती : भगत

Sun, 20 Apr 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Apr 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is the biggest challenge for society: Bhagat
बड़ा स्कूल हमीरपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों व अध्यापकों के - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी बड़ा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। एसपी हमीरपुर ने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस कुरीति को खत्म करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों से आह्वान किया कि वह इस लड़ाई में आगे आएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से मित्रतापूर्वक व्यवहार करने की अपील की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़कर अपने आप को फिट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त हिमाचल एप की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एप हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर लांच की गई है। इस एप के जरिये कोई भी नागरिक अपनी पहचान को गुप्त रखते हुए नशा तस्करी करने वालों की जानकारी दे सकता है।
उन्होंने कहा कि एप के साथ हमीरपुर पुलिस की ओर से वार अंगेस्ट ड्रग्स अभियान चलाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त करना है। उन्होंने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
इसके साथ ही उन्होंने लिंग जागरूकता को लेकर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। एसपी ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में भी जागरूक होने की जरूरत है। लड़के और लड़कियों दोनों को इसमें आगे आना होगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। एसपी ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अंजना कौंडल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed