{"_id":"6261a903f2e177187f05ee19","slug":"doctors-trained-to-increase-efficiency-hamirpur-hp-news-sml406416021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों को किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों को किया प्रशिक्षित
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को प्रशिक्षण देते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की स्किल डेवलपमेंट लैबोरेटरी (कौशल विकास प्रयोगशाला) में विभिन्न विभागों में तैनात फैकल्टी के लिए तीन दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसके समापन पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 19 से 21 अप्रैल तक इस कार्यशाला का आयोजन स्किल डेवलपमेंट लैबोरेटरी के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण शर्मा की देखरेख में किया गया। इसमें डॉ. रुचि शर्मा टीचिंग कंसलटेंट विशेष रूप से विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने के लिए कार्यशाला में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
डॉ. सुमन यादव ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुसार स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग में मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है, उसके आधार पर एमबीबीएस छात्रों को मरीजों को आपातकालीन विभाग व अस्पताल में दाखिल होने के बाद किए जाने वाले इलाज का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे इन छात्रों की कार्यकुशलता बढ़ेगी। डॉ. सुमन यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले भी स्टाफ, छात्रों और पुलिस के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को दिए जाने वाले इलाज के बारे में (बीएलएस व एसएलएस) प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।