{"_id":"695ab9257cbd46145c088627","slug":"district-level-vyas-festival-in-nadaun-grand-aarti-to-be-held-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-179142-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में जिला स्तरीय व्यास उत्सव, होगी भव्य आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में जिला स्तरीय व्यास उत्सव, होगी भव्य आरती
Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी नादौन में जल्द ही जिला स्तरीय व्यास उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल नादौन के प्रसिद्ध व्यास घाट पर प्रस्तावित इस उत्सव को लेकर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
उत्सव के माध्यम से जहां एक ओर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोया जाएगा, वहीं दूसरी ओर पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार व्यास उत्सव में घाट पर भव्य व्यास आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
इसके अलावा उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिनमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। हिमाचली लोक नृत्य, लोक गीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से व्यास घाट उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्सव में रिवर राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक और मनोरंजक गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। इससे युवाओं और पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जिला स्तरीय आयोजन होने के चलते आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग नादौन पहुंचेंगे। उत्सव की तिथि और अवधि को लेकर जल्द ही जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं और बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उत्सव के आयोजन से नादौन क्षेत्र के स्थानीय कारोबारियों, दुकानदारों, होटल एवं ढाबा संचालकों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह उत्सव नादौन को सांस्कृतिक पर्यटन के नक्शे पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।
कोट
जिला स्तरीय व्यास उत्सव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्सव के आयोजन का खाका जिला स्तरीय मेले के अनुरूप ही होगा। एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्सव की तिथि और माह तय किया जाएगा। -संतोष पटियाल, जिला अधिकारी, भाषा एवं संस्कृति विभाग
व्यास उत्सव के आयोजन को लेकर जताया आभार
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य शम्मी सोनी ने नादौन वासियों की ओर से इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देता है, बल्कि नादौन की पहचान को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि व्यास नदी और उनसे जुड़ी आस्था व संस्कृति को यह एक उचित सम्मान है। संवाद