फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Labor Welfare Board officials held a review meeting

Hamirpur (Himachal) News: जिला श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने वीरवार को जिला श्रम कल्याण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला कार्यालयों में बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सभी जिलों को विभिन्न वित्तीय सहायता दावों के लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसके लिए श्रम कल्याण अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्राधिकार में निर्वाचन क्षेत्रवार विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए पंजीकरण, नवीनीकरण, हिम परिवार के माध्यम से ई-केवाईसी के बाद लंबित दावों के प्रसंस्करण के लिए विशेष अभियान 30 जून तक किया जाएगा। लंबित दावों के निपटान के लिए श्रम कल्याण अधिकारी जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हर दिन रोस्टर की योजना बनाएंगे तथा हिम परिवार के माध्यम से लाभार्थियों के ई-केवाईसी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से संबंधित दावों को प्रस्तुत करने के लिए 30 अप्रैल तक एक माह का विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बोर्ड के सचिव राजीव कुमार, सहायक नियंत्रक नरेश चौहान, अनुभाग अधिकारी विनय कुमार, तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के श्रम कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed