{"_id":"6255b88dfa893b61a755eb9e","slug":"crpf-jawan-cremated-with-state-honors-hamirpur-hp-news-sml405518515","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान से सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान से सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान को सलामी देते पैरामिलिट्री के जवान। -संवाद
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। असम के गोलाघाट जिले के जानकीनगर में सीआरपीएफ की 142वीं बटालियन में तैनात हवलदार अश्वनी कुमार कौंडल के शव का मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पार्थिव देह प्राप्त की और अंतिम संस्कार करवाया। पैतृक गांव के श्मशानघाट में सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जवान के बेटे ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस मौके पर पुलिस थाना सदर के प्रभारी प्रशासन की ओर से मौजूद रहे।
इससे पूर्व सोमवार को जवान के परिजन सदर पुलिस थाना पहुंचे थे और पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच व शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। मृतक के भाई कुशलदेव ने कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या हुई है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मौत से एक दिन पहले ही उसके भाई की बात फोन पर हुई थी और उसने खुद को खतरा बताया था।
साथ में उसने यह भी कहा था कि वह खुद कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस के आश्वासन और पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों ने पार्थिव देह प्राप्त की। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार हो गया है।