{"_id":"58bda6b74f1c1bab18dc3ece","slug":"two-bikes-burnt-after-plug-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगबाड़ा चौक पर दो बाइकें जलकर स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगबाड़ा चौक पर दो बाइकें जलकर स्वाह
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बगबाड़ा में दो बाइकें आग लगने से जलकर नष्ट हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबू कुमार (28) पुत्र शिव कुमार यादव निवासी बिहार ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने दो बाइकें एफिडेविट पर खरीदी थीं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह किसी काम के लिए कमरे से निकला। जैसे ही वह बाइक पर बैठा और इसे स्टार्ट करने लगा तो बाइक का प्लग शॉर्ट हो गया। इस दौरान बाइक ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
इस दौरान बाबू कुमार वहां से भाग गया। आग की चपेट में आई बाइक नीचे गिर गई। इसके चलते साथ खड़ी दूसरी बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दोनों बाइकें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।