{"_id":"58d165df4f1c1b996e1a0f91","slug":"thieft-on-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दिनदहाड़े दरवाजा तोड़ लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर में दिनदहाड़े दरवाजा तोड़ लाखों रुपये की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अंतर्गत वार्ड नंबर चार में दिनदहाड़े चोर करीब तीन लाख रुपये नकदी, 60 तोला सोना और आधा किलो चांदी के आभूषण ले उड़े। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित डॉ. सुरेश कुमार पुरी निवासी हाउस नंबर 115, वार्ड नंबर चार हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी दोपहर बाद करीब ढाई बजे किसी काम से मार्केट गई थी। शाम करीब चार बजे उसका बेटा आदित्य पुरी घर लौटा तो उसने देखा मकान का दरवाजा टूटा पड़ा है और अंदर सामान बिखरा था।
विज्ञापन
शातिरों ने घर के स्टोर रूम में रखे गैंती, बेलचा और अन्य औजारों से अलमारियों को तोड़ चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने घर की मरम्मत का काम लगाया हुआ है। इस कारण करीब तीन लाख रुपये नकदी रखी हुई थी जो चोरी हो गई है। इसके अलावा 60 तोला सोना और आधा किलो चांदी के आभूषण ले उड़े। करीब चार बजे बेटा डा. आदित्य पुरी घर पहुंचा तो उसने दरवाजा टूटा देखा।
विज्ञापन
घर के भीतर आकर देखा तो सामान इधर-उधर पड़ हुआ था। इसकी सूचना उसने परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।