{"_id":"581247a34f1c1b2f77bc4e8b","slug":"service-station-on-fire-goods-worth-rs-6-lakh-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस सेंटर में आग, छह लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस सेंटर में आग, छह लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन अस्पताल के निकट वोल्टास इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सर्विस सेंटर में वीरवार देर शाम अचानक आग लगने से करीब छह लाख का नुकसान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सायं करीब साढ़े पांच बजे जोरदार धमाके के साथ बंद पड़ी दुकान का शटर सड़क पर आ गिरा और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के समय कर्मचारी शटर बंद करके सर्विस के लिए गए थे। कंपनी कर्मचारी अनिल कुमार ने बताया कि वह सायं चार बजे शटर बंद करके काम पर गया था।
विज्ञापन
उसने बताया कि इस घटना में इस वर्कशाप सेंटर में रखा एक फ्रिज, आठ कंप्रेशर, तीन एसी, एक वाटर कूलर, स्टैंड डी फ्रिज, गैस किट और टूल किट सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। धमाका शटर के अंदर रखे छोटे गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यदि आसपास के लोग आग पर काबू नहीं करते तो साथ लगती दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
तहसीलदार अनिल मनकोटिया ने बताया कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा गया है।