{"_id":"56fbd0eb4f1c1b2d5ff0033f","slug":"mobile-stolen-from-a-store-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले उधार खरीदा मोबाइल, फिर दुकानदार का मोबाइल ले उड़ा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले उधार खरीदा मोबाइल, फिर दुकानदार का मोबाइल ले उड़ा शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत गांधी चौक हमीरपुर स्थित एक मोबाइल शॉप से युवक ने पहले उधारी में मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद उसने दुकानदार का ही मोबाइल उड़ा लिया। मोबाइल फोन में दुकानदार के दो सिमकार्ड और करीब सात हजार रुपये का बैलेंस था।
विज्ञापन
युवक गांधी चौक में स्थित मोबाइल शॉप से मोबाइल खरीदने पहुंचा। मोबाइल खरीदते समय युवक ने दुकानदार से एक हजार रुपये भी उधार लिए। इसी दौरान दुकान से निकलते समय शातिर ने काउंटर पर रखा दुकानदार का मोबाइल फोन उड़ा लिया।
विज्ञापन
मोबाइल से दुकानदार ग्राहकों के फोन रिचार्ज करता था। इसमें करीब सात हजार रुपये का बैलेंस था। जब कोई ग्राहक दुकान पर रिचार्ज करवाने आया तब दुकानदार ने देखा कि उसका मोबाइल काउंटर पर नहीं था। दुकानदार को मोबाइल फोन नहीं मिला तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
दुकानदार ने देखा कि उसकी दुकान से मोबाइल खरीदने को एक हजार रुपये का उधार किया, उसी ने उसका मोबाइल भी उड़ा लिया है। दुकानदार ने शातिर के घर का पता लगाया और घर पहुंचकर उसे दुकान लाया। युवक ने कबूला कि उसने ही मोबाइल चोरी किया है।
सिमकार्ड ट्राला स्टेंड हमीरपुर के पास सड़क किनारे फेंक दिए हैं। दुकानदार ने आरोपी को दो दिन के भीतर मोबाइल और सिम कार्ड लौटाने की अल्टीमेटम दिया है। उसने चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर उसने मोबाइल नहीं लौटाया तो इसकी शिकायत वह पुलिस थाना में दर्ज करवा देगा।
थाना प्रभारी राजेंद्र रत्न का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।