{"_id":"57b70da14f1c1b8f636eb018","slug":"lady-jumped-into-vyas-river-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास पुल नादौन से महिला ने लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास पुल नादौन से महिला ने लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ब्यास पुल नादौन से महिला ने लगाई छलांग।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत ब्यास पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला की तलाश शुरू कर दी। ब्यास में पानी की बहाव तेज होने के कारण अब तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
सुषमा (35) पत्नी राजकुमार निवासी बेला ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्यास पुल नादौन से छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को छलांग लगाते देखा तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते पुल पर लोगों का हजूम लग गया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, बरसात के चलते ब्यास नदी में पानी का बहाव तेज है।
विज्ञापन
इसके चलते अब तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है। महिला आंगनबाड़ी केंद्र बेला में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त हैं जबकि उसका पति राजकुमार सरकारी अध्यापक है।
मृतका का एक बेटा जमा दो और बेटी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि महिला की तलाश शुरू कर दी है। टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।