{"_id":"58fa4bb04f1c1ba35c8b45ee","slug":"lady-consumes-poison-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझेली में महिला ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझेली में महिला ने खाया जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कांगू के मझेली गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो प्राथमिक उपचार के लिए उसे नादौन अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रूपेंद्र कौर (30) की सास अमरजीत ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के समय घर के सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। काम से लौटकर वे घर पहुंचे तो रूपेंद्र ने कहा कि उसने कोई जहरीली दवाई खा ली है। इसके चलते परिजन उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया। अमरजीत ने कहा कि उसकी बहू काफी समय से दिमागी तौर से परेशान है। बाकायदा उसका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बीते सोमवार को ही रूपेंद्र कौर का चेकअप टांडा में हुआ है। रूपेंद्र की शादी करीब नौ साल पहले लुधियाना में उसके बेटे से हुई थी। रूपेंद्र कौर का एक आठ साल का बेटा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।