{"_id":"583b17304f1c1bfa3d0883c2","slug":"called-as-bank-officer-tricked-rs-4-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ाए चार हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ाए चार हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
fraud
जिला मुख्यालय के स्पाहल गांव के एक व्यक्ति के बैंक खाते से शातिरों ने चार हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। नकदी निकासी का एसएमएस व्यक्ति के मोबाइल पर भी आया, लेकिन उसने मेसेज नहीं पढ़ा। बैंक में नकदी निकासी के लिए गया तो पता चला कि खाते में बैलेंस नहीं है।
विज्ञापन
उसने बैंक अधिकारियों से भी इस बारे में बात की, लेकिन अधिकारियों ने खाता में पैसे वापस आने में असमर्थता जताई। संजीत कुमार निवासी स्पाहल को करीब एक सप्ताह पहले मोबाइल पर काल आई। कालर ने अपना परिचय बैंक शाखा के दिल्ली हेडक्वार्टर के मैनेजर के रूप में दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर उसे नया एटीएम जारी किया जा रहा है। नया एटीएम डाक से सीधा घर पहुंच जाएगा। फर्जी बैंक अधिकारी ने उसके एटीएम का सीरियल नंबर पूछा। सीरियल नंबर नोट करने के बाद उसने कॉल काट दी।
विज्ञापन
हालांकि नकदी निकासी का एसएमएस संजीत के मोबाइल पर आया, लेकिन उसने मेसेज नहीं पढ़ा। शुक्रवार को संजीत बैंक से पैसे निकलवाने गया तो उसके खाते में अपर्याप्त बैलेंस दर्शाया गया। उसने संबंधित बैंक शाखा में इसकी जांच करवाई तो पता चला कि करीब एक सप्ताह पहले उसके खाता से नकदी निकाली गई है।
थाना प्रभारी सुजानपुर सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस के पास अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।