फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में महिला मरीज से छेड़छाड़

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में महिला मरीज से छेड़छाड़

Sat, 27 Oct 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में महिला मरीज से छेड़छाड़

डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उपचाराधीन एक महिला मरीज से अस्पताल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ किस शख्स ने की है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, पीड़ित युवती ने अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में अपनी शिकायत अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन इस मामले की छानबीन कर रहा है। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार शिकायत पुलिस में प्रेषित कर दी है। जबकि पुलिस ने ऐसी कोई भी शिकायत से इनकार किया है।

विज्ञापन


अस्पताल में आंखों की बीमारी को लेकर उपचाराधीन एक युवती के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने छेड़खानी कर दी। युवती ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया और परिजनों के साथ मिलकर अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत दी है। मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज के साथ छेड़खानी होना शर्मनाक है। इससे पहले प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत और उसके कुछ माह के बाद एक अन्य गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले ही एक जिला भाजपा के एक नेता ने अपनी बेटी के उपचार के दौरान ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट पर शराब का सेवन और उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए थे। गायनी विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक का सामान सीएमओ कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने विश्रामगृह से बाहर सड़क पर फेंकने पर भी मामला पुलिस में पहुंचा था। अब महिला मरीज से छेड़छाड़ के मामले ने मेडिकल कालेज एवं अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन के पास शिकायत पहुंचने के बाद उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि महिला मरीज की शिकायत मिली है। शिकायत पुलिस को भी सौंप दी है। अस्पताल प्रबंधन भी मामले की छानबीन कर रहा है। उधर, एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं है। सदर थाना के प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि इस तरह की कोई भी शिकायत थाने में नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed