{"_id":"5bc0dfebbdec2269c544a762","slug":"71539366891-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर और हमीरपुर में पकड़ी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर और हमीरपुर में पकड़ी शराब
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर और सुजानपुर के तहत पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। अन्वेषणाधिकारी थाना बड़सर बसंत सिंह ने बताया कि वीरवार रात को वह अन्य कर्मचारियों के साथ यातायात चेकिंग और नाकाबंदी के दौरान करीब 5:50 बजे शाम मलेहड़ा के पास पहुंचे। गुप्त सूचना के आधार पर संजय कुमार निवासी गांव मलेहड़ा डाकघर झंझयाणी की गांव नारा में सब्जी की दुकान से 6550 मिली लीटर (पौने 9 बोतलें) देशी शराब बिना परमिट/लाइसेंस के बरामद की गईं। उधर, अन्वेषणाधिकारी थाना हमीरपुर मान चंद वीरवार रात 11: 30 बजे रात ट्राला यूनियन के पास पहुंचा तो सुजानपुर की तरफ से एक आल्टो कार आई जिसे रोक कर चेक किया तो उसके अंदर 12 बोतलें देशी शराब और 6 बोतलें अंग्रेजी शराब बिना परमिट/लाइसेंस के बरामद की गईं। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी गांव और डाकघर कोट तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर बताया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि एक्साइज एक्ट में दो केस दर्ज हैं। पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन