{"_id":"5b4398e84f1c1b77468b5845","slug":"51531156712-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंबोटा में पकड़ी सात बोरी सरकारी सीमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अंबोटा में पकड़ी सात बोरी सरकारी सीमेंट
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने दलचेहड़ा पंचायत के गांव अंबोटा में जसवंत सिंह पुत्र प्रेम सिंह के घर से सात बोरी सरकारी सीमेंट की पकड़ी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत सिंह के घर में छापा मारा तथा सात बोरी सरकारी सीमेंट जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी व्यक्ति को सरकारी सीमेंट किसने सप्लाई किया। सरकारी सीमेंट की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी पुलिस केस दर्ज करने वाली है। इससे पहले हमीरपुर पुलिस ने कुठेड़ा पंचायत के साथ एक गांव में बीते माह सरकारी सीमेंट बरामद किया था। जिला में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही है। डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने अंबोटा गांव में एक घर में छापा मारा तथा आरोपी जसवंत सिंह के घर से सात बोरी सरकारी सीमेंट की बरामद की है।
विज्ञापन