{"_id":"5ad4d7084f1c1b86098b4df3","slug":"51523898120-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी युवक ने लगाया फंदा, मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एक प्रवासी युवक ने हमीरपुर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान पप्पू यादव (35) पुत्र बेचन महतो, निवासी गांव खजूरहा, वार्ड नंबर 16, रखोता, जिला सहरसा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पप्पू यादव अपने छोटे भाई के साथ कई सालों से हमीरपुर में एक किराये के कमरे में रहता था।
वह यहां मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहा था। पप्पू यादव की पत्नी और दो छोटे बच्चे बिहार स्थित अपने गांव में रहते हैं। रविवार सुबह उसका छोटा भाई उसे नाश्ता देने के बाद अपने कार्य के लिए निकल गया। पप्पू यादव काम पर नहीं गया और उसने दिन में अकेले घर पर रहते हुए पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात करीब साढ़े छह बजे उसका छोटा भाई काम से लौटा तो बड़े भाई को फंदे से लटका पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।