{"_id":"5c74210fbdec227d9070d0fa","slug":"21551114511-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक को पीटा; पीठ में घुसा कांच, गंभीर हालत में टांडा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक को पीटा; पीठ में घुसा कांच, गंभीर हालत में टांडा रेफर
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सोमवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का माहौल देखने का मिला। आर्मी ग्राउंड टेस्ट में पास होकर लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक पर गांधी चौक हमीरपुर के कश्मीरी कांप्लेक्स के पास तीन दर्जन युवाओं ने एकाएक थप्पड़ और लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। इस मारपीट में हुई धक्कामुक्की के कारण कोचिंग संस्थान से आ रहा युवक एक दुकान के दरवाजे के शीशे पर गया। शीश टूटकर युवक की पीठ में घुस गया। घायल अवस्था में युवक को उसके दोस्त हमीरपुर अस्पताल ले गए। वहीं संबंधित दुकानदार ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर युवकों को पहचाना। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे आर्मी टेस्ट की कोचिंग ले रहा चिराग शर्मा कश्मीरी कांप्लेक्स से होते हुए गांधी चौक की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से आए एक युवक ने उसे एकाएक थप्पड़ बरसा दिए। बचाव में जब चिराग ने अपने हाथ चलाए तो लड़के के साथ मौजूद अन्य दो युवकों ने चिराग पर लात घूंसे बरसा दिए। इस हाथापाई और धक्कामुक्की में चिराग साथ में स्थित एक दुकान के दरवाजे के शीशे पर गिर गया। इस कारण शीशा उसकी पीठ में घुस गया व अन्य शरीर पर भी गहरे जख्म आए हैं। हमीरपुर अस्पताल से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं मारपीट करने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात हुई। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घायल युवक को हमीरपुर से टांडा रेफर कर दिया गया है।