{"_id":"59f5cc464f1c1b7a548b9bad","slug":"201509280838-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल टास्क फोर्स ने भी पकड़ी शराब की 139 बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल टास्क फोर्स ने भी पकड़ी शराब की 139 बोतलें
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू/हमीरपुर। एक्साइज विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार देर रात जिला के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर 139 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। एक्साइज विभाग के ईटीओ गगनेश गुप्ता, ईटीओ राजेश कुमार, ईटीआई कुलदीप सिंह और ईटीआई मनोज कुमार की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर और बड़सर में कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले वीरवार को स्पेशल टास्क फोर्स ने सुजानपुर और नादौन में 198 बोतल अवैध शराब की पकड़ी है।
वहीं थाना क्षेत्र भोरंज के विभिन्न कस्बों मे बीते दिन देर शाम तक पुलिस की छापेमारी में 27 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप विस चुनावों में प्रयोग में लाई जा रही है। थाना भोरंज के की टीम ने तीन दुकानों बदार, अमरोह व बजौरा से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देश राज पुत्र मनी राम गांव बदार रखोह सरकाघाट जो कि अमरोह बाजार में करियाने की दुकान करता है, से 17 बोतल ऊना नंबर-1 व दस बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं सुभाष चंद पुत्र दूनी चंद निवासी अमरोह जो अमरोह बाजार में फल व सब्जी की दुकान करता है, की दुकान से 5 बोतल देसी शराब पकड़ी। वहीं नुराता राम पुत्र रूलीया राम निवासी भुक्कड़ भोरंज जो भुक्कड़ में स्टेशनरी की दुकान करता है, की दुकान से 4 बोतल देसी शराब बरामद की है। बीते दिन देर शाम तक चली छापेमारी मे भोरंज पुलिस ने 27 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। इस संदर्भ मे एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि उक्त दुकानदारों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ये अभियान और तेज किया जाएगा।