फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सलासी में मोबाइल व लैपटॉप, लोहारा में शटरिंग की 50 प्लेट्स उड़ाई

सलासी में मोबाइल व लैपटॉप, लोहारा में शटरिंग की 50 प्लेट्स उड़ाई

Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते सलासी कस्बे की एक दुकान के शटर का ताला तोड़ कर शातिर यहां से एक लैपटॉप और चार मोबाइल उड़ा ले गए हैं। दुकान मलिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर में दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार पुत्र अनंत राम गांव बल्ह ब्राह्मणा डाकघर पैहरवीं तहसील बड़सर सलासी में दुकान करता है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। जब वीरवार सुबह दुकान पर आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। जब वह दुकान के अंदर गया तो वहां से एक लैपटॉप और चार मोबाइल गायब थे। उसने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर में दी। वहीं एक अन्य मामले में लोहारा गांव से चोर लोहे की शटरिंग की 50 प्लेटें चुराकर ले गए हैं। शटरिंग मालिक सुभाष चंद पुत्र धर्म सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि चोर उसकी 50 लोहे की शटरिंग की प्लेटें उड़ा ले गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों को दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed