{"_id":"5ce2b5fcbdec22074d53c1b9","slug":"161558361596-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूटियों की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो स्कूटियों की टक्कर में एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कोट के पास दो स्कूटियों में टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक स्कूटी सवार की टांग टूट गई। जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायल को लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरे स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
मिली जानकारी अनुसार सैलाणी निवासी प्यार चंद (45) स्कूटी पर टौणीदेवी की तरफ जा रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। कोट के पास टौणीदेवी की तरफ से एक स्कूटी सवार आया और टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सड़क की एक तरफ जा गिरी। घटनास्थल से आरोपी तुरंत स्कूटी लेकर भाग निकला। स्कूटी चालक प्यार चंद इस हादसे में घायल हो गया। जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायलों को लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। जांच के बाद पता चला कि प्यार चंद की टांग में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।