फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   32 वर्षीय 9विवाहिता ने जहर निगलकर कर दी जान

32 वर्षीय 9विवाहिता ने जहर निगलकर कर दी जान

Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत 32 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि घरेलू परेशानी के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। वहीं, महिला के मायके पक्ष ने उसके पति और सास के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास और पति के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने शुक्रवार शाम को जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे टौणी देवी अस्पताल ले आए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर लाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे बेटा और बेटी छोड़ गई है। उसके मायके पक्ष ने पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed