फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पैहरवीं में खैर के दर्जनों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

पैहरवीं में खैर के दर्जनों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पैहरवीं में खैर के दर्जनों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की पैहरवीं वन बीट में वन विभाग की बिना अनुमति से खैर के दर्जनों पेड़ काट दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 493 मोछे जब्त कर लिए हैं। वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर सारे मामले का निरीक्षण किया। शनिवार रात को वन विभाग को सूचना मिली कि पैहरवीं बीट से अवैध खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलने के उपरांत वन विभाग ने हरकत में आते हुए मौके का मुआयना किया तथा खैर के मोछे जब्त कर लिए।
विज्ञापन

डीएफओ हमीरपुर ने रविवार को स्वयं टीम सहित मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम ने कई जगहों पर खैर के मोछे बरामद किए। जिन्हें विभाग ने जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने पाया कि अधिकतर पेड़ों को जड़ से ही उखाड़ दिया गया था। नियमों के अनुसार कटान के दौरान खैर के पेड़ों को जड़ से नहीं उखाड़ा जा सकता है। मौके पर अधिकतर पेड़ों को जड़ से ही उखाड़ दिया गया है जिससे मामला और भी संगीन बन गया है। विभाग के मुताबिक ठेकेदार ने पुंदड़ बीट से 180 खैर के पेड़ काटने की विभाग से अनुमति ली थी, लेकिन विभागीय जांच में ठेकेदार ने पुंदड़ बीट के साथ लगती पैहरवीं बीट से भी काफी मात्रा में खैर के पेड़ों का कटान कर लिया। पैहरवीं बीट में वन विभाग ने मलकीयत भूमि से खैर कटान के लिए कोई अनुमति प्रदान नहीं की है। निरीक्षण के दौरान वन विभाग ने इस बीट में 45 ऐसी जगह चिन्हित की हैं, जहां से खैर के पेड़ों को जड़ों सहित ही उखाड़ दिया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएफओ हमीरपुर ने आगामी आदेशों तक मौके पर मौजूद खैर के 493 मोछों को जब्त कर लिया है। इस मौके पर आरओ बिझड़ी विनोद कुमार और आरओ नादौन संदीप कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएफओ प्रीति भंडारी ने कहा कि विभाग ने पुंदड़ बीट में मलकीयत भूमि से ठेकेदार को खैर के 180 पेड़ों के कटान की अनुमति दी है, लेकिन पैहरवीं बीट की मलकीयत भूमि से कटान की कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है। टीम सहित पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है तथा पैहरवीं बीट में 45 स्थानों से खैर के पेड़ काटे हुए पाए गए हैं। जिन्हें आगामी आदेशों तक विभाग ने सील कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed