फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36 बोतलें शराब, 12 बीयर की बरामद

36 बोतलें शराब, 12 बीयर की बरामद

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर और नादौन के तहत पुलिस ने 36 बोतलें अंग्रेजी और देसी शराब तथा 12 बोतलें बीयर बिना परमिट के बरामद की हैं। पुलिस सहायता कक्ष गलोड़ के प्रभारी विक्रम सिंह बुधवार शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ पन्याली चौक में गश्त पर थे। इस दौरान कांगू की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसे रोकने का इशारा किया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब और 12 बोतलें बीयर बिना परमिट के बरामद हुईं। दूसरे मामले में 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की गई हैं। थाना नादौन के एएसआई नरेश कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ बुधवार रात को गश्त पर थे। इतने में ब्यास पुल की तरफ से एक व्यक्ति नादौन की तरफ आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। जिसे अन्य कर्मचारियों की सहायता से काबू किया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले से 12 बोतलें देसी शराब बिना परमिट के बरामद हुईं। एएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि दोनों मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed