फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फंदा लगाकर नेपाली युवक ने की आत्महत्या

फंदा लगाकर नेपाली युवक ने की आत्महत्या

Tue, 22 May 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर नेपाली युवक ने की आत्महत्या
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत पड़ती जोल लंबरी पंचायत के अंशला गांव में एक नेपाली मूल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सूरज पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव मशीना डाकघर एवं तहसील लिबांग जिला रोलपा नेपाल अपने परिवार के साथ सुजानपुर के अंशला गांव में किराये के कमरे में रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। मंगलवार सुबह जब उसके परिजनों ने उसके कमरे में देखा तो वह छत से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस थाना सुजानपुर में दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसएचओ सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed