{"_id":"5a16d73e4f1c1b68678bd9b3","slug":"11511446334-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से कब्जा न छोडने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन से कब्जा न छोडने पर केस दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव जांगली, डाकघर महारल, तहसील बिझड़ी निवासी यशपाल सिंह पुत्र रंगीला राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायकर्ता का कहना है क उसने जमली गांव की रहने वाले सुनीता देवी पत्नी जगन्नाथ से 2 मरले जमीन खरीदी थी। राजस्व विभाग ने नवंबर 2016 को सुनीता देवी की मौजूदगी में निशानदेही की। जमीन बेचने के बावजूद अब महिला कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है और उसने ट्रैक्टर लगाकर खेत को बीज दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में महिला के खिलाफ भादसं की धारा 447, 434, 34 के तहत थाना बड़सर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन