फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब धनेटा में साढ़े चार हजार उड़ा ले गए शातिर

अब धनेटा में साढ़े चार हजार उड़ा ले गए शातिर

Thu, 07 Feb 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत आते धनेटा कस्बे में शातिर अब एक कृषि सहकारी सभा के दफ्तर से साढ़े चार हजार से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। जिला हमीरपुर में फरवरी माह में बीते सात दिनों से लगातार चोरियों का क्रम जारी है। दि कृषि सहकारी सभा धनेटा में करीब एक हजार से अधिक ग्राहक पंजीकृत हैं। सहकारी सभा में आरडी और एफडी समेत ऋण आदि की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा सहकारी सभा लंबे समय से क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकान भी चला रही है।
विज्ञापन

बुधवार को काम निपटाने के बाद सभा के सचिव अपने घर गए लेकिन, अगले दिन वीरवार को जब वह कार्यालय पहुंचे तो यहां दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी धनेटा में दी। जहां से पुलिस स्टाफ मौके पर जांच के लिए पहुंचा। सभा के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि कार्यालय से शातिर 4630 रुपये उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने सचिव की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पांच दिनों में जिले में हुई चार बड़ी चोरियां
पांच दिनों में जिले में चार बड़ी चोरी की घटनाएं हुई हैं। 1 फरवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णानगर में शातिरों ने दिनदहाड़े शिक्षक दंपती के घर डाका डालकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस जिसकी छानबीन कर रही है लेकिन, पुलिस के हाथों कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। वहीं, बीती 2 फरवरी शनिवार रात को भोटा के मोरसू गारला में चोरों ने किरायेदार को कमरे में बंद कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना में छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ महज गहनों की खाली डिब्बियां और कंबल ही लगे हैं। 4 फरवरी, सोमवार रात को सुजानपुर में चोरी का तीसरा मामला पांच दिनों के भीतर ही दर्ज हुआ है। जिले में बढ़ती चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed