{"_id":"5e88b55a8ebc3e7745353b21","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml329543352","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में उत्पात मचा रहे बैल की रेबीज से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में उत्पात मचा रहे बैल की रेबीज से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में दो दिनों से आतंक मचा रहे बैल की शनिवार दोपहर को मौत हो गई। मरने से पहले यह बैल करीब 7 लोगों पर हमला कर चुका था, वहीं सड़क पर आते जाते कई वाहनों पर भी इस ने हमला किया था। चिकित्सकों के अनुसार यह बैल रेबीज के कारण पागल हो गया था। शनिवार सुबह भी इस बैल ने बस अड्डा से लेकर सब्जी मंडी तक उत्पात मचाया।
इस दौरान इसने कई लोगों पर हमला भी कर दिया, इस हमले में ये लोग बाल-बाल बचे। शनिवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक जैसे ही कर्फ्यू में ढील दी गई, काफी लोग नादौन बस अड्डा तथा स्थानीय बाजार में सामान लेने निकले, उसी दौरान बैल ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिस कारण बस अड्डा के अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंद्रपाल चौक के पास चल रहे एक दिव्यांग व्यक्ति पर भी इस बैल ने हमला कर दिया। जिसे आसपास के दुकानदारों तथा लोगों ने बड़ी कठिनाई से बैल के चंगुल से बचाया। कई लोगों ने बस अड्डा पर खड़ी बसों के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई। उसके बाद लोगों ने पत्थरों और डंडों से उसे वहां से भगा कर इस घटना की सूचना खंड विकास अधिकारी पारस अग्रवाल को दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हमीरपुर में संपर्क करके बैल को बेहोश करने की दवाई और गन मंगवाई, परंतु इसी दौरान बैल की मौत होने की सूचना मिली। इस संबंध में डॉक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि इस बैल को रेबीज होने का अंदेशा है, इस कारण उसकी मौत हुई है। एसडीएम किरण बड़ाना ने बताया कि नगर पंचायत को निर्देश देकर इसे दफनाने को कहा गया है।