फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cracks in the building of primary school Bumbalu, danger of accident

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल बुंबलू के भवन में पड़ीं दरारें, हादसे का खतरा

Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुंबलू का भवन खस्ताहाल होने से विद्यार्थी डर के साये में पढ़ाई कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि स्कूल भवन में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। इससे भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। आधा दर्जन पंचायतों के केंद्र में स्थित स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक 50 विद्यार्थी दाखिल हैं। अभिभावकों राजेश कुमार, रीना देवी, माथुर राणा, प्रकाश सिंह, सलोचना कुमारी आदि ने कहा कि यह विद्यालय कई साल पहले यहां बनाया गया था। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इसी स्कूल से पढ़ाई करके गए हैं।लेकिन, स्कूल भवन में कई जगह दरारें आ चुकी हैं, वहीं छात्रों के बैठने के लिए जो कमरे बनाए गए हैं, उनमें से कई कमरों में पानी का रिसाव भी हो रहा है। स्कूल भवन की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता हो रही है। वहीं, हाल ही में हुई बारिश के कारण ये डर अब और बढ़ गया है। विद्यालय की छत कई जगह से रिसाव कर रही है। ऐसे में कोई बढ़ी दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है। विद्यालय में कुल सात कमरे हैं, इनमें से एक कमरा अधिक क्षतिग्रस्त है। इसका उपयोग वर्तमान समय में नहीं किया जा रहा है और उस कमरे को बंद रखा गया है। कई बार यहां छत से कंक्रीट निकलकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह भवन खतरे का सबब बना हुआ है। इस बारे में मुख्य शिक्षक सरस्वती देवी ने कहा कि इस विषय में विभाग को लिखकर भेजा था। विभाग की एक टीम इसका निरीक्षण करने के लिए भी कुछ समय पहले आई थी। वहीं, एसडीएम भी विद्यालय का निरीक्षण कर गए हैं। विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए पैसा भी मंजूर हुआ है। बजट आने के बाद स्कूल भवन का मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed