फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporation buses will not run on most of the local routes in the district today

जिला में आज अधिकतर लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी निगम की बसें

Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सुजानपुर और भोरंज में होने वाली जनसभाओं के चलते शुक्रवार को जिले के करीब 65 रूटों पर लोगों को निगम की बस सेवा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

सुजानपुर और भोरंज में होने वाली जनसभाओं में लोगों को लाने के लिए निगम की बसें गांव-गांव जाएंगी। इस कारण ये बसें अपने रूटों पर नहीं चलेंगी। सुबह सुजानपुर में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की जनसभा होगी और दोपहर बाद भोरंज में केंद्रीय मंत्री की जनसभा होगी।
विज्ञापन

इस कारण सुबह सुजानपुर के लिए लोगों को लाने वाली बसें जिले के गांव-गांव तक जाएंगी और लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचाएंगी। वहीं, दोपहर को यहां लोगों को वापस अपने घरों में पहुंचाएंगी। शाम को भी वही बसें रूटों पर जाएंगी जो लोगों को समय पर घर पहुंचाकर वापस बस अड्डा पहुंच जाएंगी। हालांकि भोरंज में दोपहर बाद होने वाली जनसभा में जाने वाली बसों के शाम के रूटों के समय फ्री होने की संभावना कम ही है। बहरहाल शुक्रवार को अपने गंतव्य पर जाने वाले लोगों को निजी बसों या टैक्सियों में ही जाना पड़ सकता है। वहीं लोगों को रूटों पर बसें न चलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस संबंध में एचआरटीसी के ट्रेफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री का कहना है कि करीब 65 रूट प्रभावित रहेंगे। जैसे ही बसें रैली से फ्री होंगी, उन्हें रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed