फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress praised the budget, BJP said - the budget is a betrayal of the public.

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने बजट को सराहा, भाजपा बोली-जनता के साथ धोखा है बजट

Sun, 18 Feb 2024 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश किया है। बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेसियों ने इस बजट को सराहनीय बताया तो भाजपा ने कहा कि सरकार ने जनता से धोखा किया है। कांग्रेसियों का कहना है मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा। विभिन्न संघों के कर्मचारियों ने 2024 से 4 फीसदी डीए की घोषणा करना, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी राशि जारी करने व वेतन में वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का 2024 का बजट जनता को ठगने और लुभावने सपने दिखाने के सिवा कुछ नहीं है।
विज्ञापन






-पक्ष की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री का बजट आमजन के सुख का बजट है। मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा। विशेष कर छोटे किसानों और बागवानों, छोटे कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का ख्याल रखा गया। इसके अलावा जन प्रतिनिधियों जिला परिषद, बीटीसी, प्रधान और पंचों का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन


-डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेसी नेता।



विपरीत आर्थिक हालात के बावजूद मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग को लाभ देने के साथ साथ आत्म निर्भर हिमाचल के अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूत नींव रखी और समाज के सबसे कमज़ोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सशक्त करने के मानवीय मूल्यों को अपना दूसरा बजट समर्पित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रेम कौशल, मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस



मुख्यमंत्री की ओर से कठिन वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर सराहनीय बजट पेश किया है। इस बजट में कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2024 से 4 फीसदी डीए की घोषणा करना, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी राशि जारी करना व निर्णय लेकर बजट में प्रावधान करने के लिए संघ के जिला प्रधान राजेश गौतम व जिला महासचिव हाकम राणा, सहित खंड प्रधान राजीव कुमार, किरन ठाकुर, लुदर दत्त, प्रधान सिंह व यशपाल चंदेल ने आभार व्यक्त किया।

-राजकीय अध्यापक संघ।



जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, जिला उपाध्यक्ष तेजनाथ, जिला मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, होशियार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश संयोजक विवेक कटोच, शहरी अध्यक्ष देवदास शहंशाह, महिला अध्यक्ष राकेश रानी, राजेश चौधरी, पंकज मिन्हास, हर्ष कालिया ने हिमाचल के चहुंमुखी विकास के लिए जारी बजट के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।



मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने वाला तथा आम आदमी को राहत देने वाला है।मुख्यमंत्री ने समृद्ध किसान हिमाचल के संकल्प के साथ बजट में कृषि और इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों पशु पालन आदि के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मजबूत होगी।

-राम चंद्र पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष।



विपक्ष की प्रतिक्रिया:

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। जिन 10 गारंटियों का झूठा सपना दिखाकर प्रदेश में सत्ता हासिल की, उसमें से एक भी गारंटी का प्रावधान कांग्रेस के बजट में कोसों दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस सरकार ने प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, जिसका बजट में कोई प्रावधान नहीं किया।


अर्चना चौहान, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष।



कांग्रेस सरकार का 2024 का बजट हर बार की तरह जनता को ठगने और लुभावने सपने दिखाने के सिवा कुछ नहीं है। कांग्रेस सरकार का बजट बिल्कुल एक कहावत को सिद्ध करता है कि थोथा चना बाजे घना। बजट में किसी भी प्रकार से प्रदेश के लिए कोई भी उन्नति विकास के आयाम किस तरह से स्थापित किया जा सके, उस पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार महज अपने नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के लिए उन्हीं के कहने पर बजट के कुछ प्रावधान किए हैं।

विनोद ठाकुर, जिला भाजपा सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed