फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congratulation ceremony on the beginning of the new session, students created a ruckus on Pahari Nati

Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र के शुभारंभ पर अभिनंदन समारोह, छात्रों ने पहाड़ी नाटी पर मचाया धमाल

Sun, 25 Aug 2024 02:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Congratulation ceremony on the beginning of the new session, students created a ruckus on Pahari Nati
सुजानपुर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नाटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
हमें माता-पिता एवं गुरुजनों का सदा करना चाहिए सम्मान : राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में नए सत्र के आरंभ में नए छात्रों की प्रतिभा और गुणों के विकास के लिए शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दी प्रज्वलन एवं वंदेमातरम से हुआ। प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने मुख्यातिथि का स्वागत समस्त छात्रों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि ने कहा कि हमें अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदा सम्मान करना चाहिए और निरंतर कर्म पर ध्यान देना चाहिए न कि उसके फल पर। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। कहा कि खेलों में भाग लेने वाले छात्र कभी भी बुरी आदतों की तरफ अग्रसर नहीं होते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21000 अनुदान राशि की घोषणा की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भंगड़ा, हिमाचली गिद्दा, लघु नाटिका, पहाड़ी नाटी, बॉलीवुड नृत्य और सोलो डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने एनसीसी, एनएसएस एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मनोज ठाकुर, पूर्व शहरी इकाई अध्यक्ष, बीना धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed