फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister will give a gift of Rs 260 crore during his visit to Barsar: Subhash

मुख्यमंत्री बड़सर दौरे के दौरान देंगे 260 करोड़ रुपये की सौगात : सुभाष

Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सात अक्तूबर को संभावित दौरे के दौरान बड़सर क्षेत्र को नई सौगातें मिल सकती हैं। शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें मुख्यत: मिनी सचिवालय बड़सर का उद्घाटन, भोटा बस अड्डे का शिलान्यास, बड़सर को भी एक नया बस अड्डा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें ऊर्जा प्रबंधन के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से एकल ट्रेडिंग डेस्क स्थापित करना भी शामिल है। इस मौके पर पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल, रुबल ठाकुर, कमल पठानिया, विशाल राणा, नरेश लखनपाल, विपिन ढटवालिया, कृष्ण चौधरी, डैनी जसवाल और निक्का राम भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed